अमरोहा में युवक का खौफ, पुलिस को दी चुनौती; सरेआम की मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार अमरोहा। जिले में एक युवक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां उसने सरेआम मारपीट कर इलाके में दहशत फैला दी और पुलिस को भी चुनौती दे डाली। घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।