हिलसा: हिलसा के सूर्य मंदिर छठ घाट सजधकर तैयार, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हुआ
Hilsa, Nalanda | Nov 6, 2024 मंगलवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ व्रत शुरू हो गया। चार दिनों के इस लोक आस्था का महापर्व के पहले दिन मंगलवार को व्रतियों ने सुबह घर की साफ-सफाई के बाद स्नान कर विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की आराधना की।व्रतियों ने कद्दू-भात और चने के दाल का प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पित किया।