देेेवरिया: पहाड़पुर गांव में युवती की हत्या कर शव जलाने की खबर का सीओ सदर ने किया खंडन
Deoria, Deoria | Jul 16, 2025 देवरिया सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे वीडियो जारी कर बताया कि थाना महुआडीह क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में पिता द्वारा अपनी लड़की की हत्या कर शव को जला देने की सूचना प्राप्त हुई थी । जिसकी जांच मैने मौके पर जाकर किया तो पाया कि वह लड़की 18 नवम्बर 2023 को धान पसारते समय छत से गिर गई थी, जिसके वजह से वह बीमार थी।