देेेवरिया: मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने पर परिजनों द्वारा डांटने से आहत रामनगर रैश्री निवासी युवती ने की आत्महत्या
Deoria, Deoria | Jul 15, 2025 देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रैश्री गांव में 18 वर्षीय मुस्कान निषाद ने परिजनों की डांट से आहत होकर मंगल वार शाम 4 बजे के करीब कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने से मना कर रहे थे। नाराज होकर मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए जहां से उसे रेफर किया गया।