बालोद: गौमाता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना ने महा हस्ताक्षर अभियान शुरू, पहले चरण में 1 लाख लोगों से समर्थन लेने का लक्ष्य
Balod, Balod | Jul 6, 2025 गौमाताकी रक्षा को लेकर शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू किए गए महा हस्ताक्षर अभियान का प्रभाव अब बालोद जिले में भी दिखने लगा है। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आव्हान पर जिले में अभियान की शुरुआत हुई है, जिसमें स्थानीय शिवसेना पदाधिकारी गांव-गांव जाकर आमजन से हस्ताक्षर करवा रहे हैं।