पंजीयन विभाग के पूर्व अफसर को साइबर ठगो ने एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे एक करोड़ 12 लाख रुपए 4 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए. उन्हें डराया गया कि 2 लाख उनके अकाउंट में मनी लांड्रिंग के जरिए आए हैं,उन्हें फर्जी गिरफ्तारी वारंट सहित अन्यदस्तावेज दिखा दिए जिससे वह बुरी तरह डर गए और बदमाशों के कहे अनुसार काम करते रहे रविवार को अब मुकदमा दर्ज कराया है