रामगढ़: रामगढ़ देवी मंदिर में धूमधाम से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, कीर्तन और आरती होगी
रामगढ में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। 2 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामगढ बाजार के समीप देवी मंदिर में आयोजित होगा। इसके लिए देवी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मौके पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।