नगर के दशहरा मैदान पर शुक्रवार 13 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही