बांसवाड़ा उदयपुर मुख्य मार्ग से सटे गनोड़ा तहसील के मुंगाणा ग्राम पंचायत मे दशमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी जिले के प्रसिद्ध मुंगाणा सांगोली हनुमान मंदिर पर हजारों सागवान के वृक्षों के बिच सर्व समाज का विशाल गैर नृत्य का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार इस आयोजन मे घाटोल और गढ़ी दोनों विधान सभा क्षेत्र के गावों से लोग पहुंचे।