आरा: ध्यानी टोला गांव के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार युवक
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2025 जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव निवासी संजय साह का 22 वर्षीय पुत्र विक्की साह है।