साल्हावास: जिला पुलिस की अलग - 2 टीमों ने अलग -2 स्थानों से 15 दिन में 118 वांछित,उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपियों को किया गिरफ्तार
झज्जर पुलिस ने 15 दिन में किए 118 वांछित उद्घोषित एवं बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार। वांछित/अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी। झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिस अभियान के तहत बीते एक पखवाड़े के दौरान 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।