बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार 9:30 बजे प्रभारी स्वाट टीम के माधौ सिंह बिष्ट को अलापुर का थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि अलापुर में तैनात उदयवीर सिंह को इस्लामनगर का थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा एसएसपी ने 10 उप निरीक्षक को इधर से उधर थाने में ट्रांसफर किए हैं। वही लाइन में तैनात कई उप निरीक्षकों को थाने में भेजा है।