सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में के गोविंद स्टेडियम में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का गुरुवार दोपहर 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं।