हाथरस: हा.जंक्शन थाने में जनसुनवाई के दौरान एसपी और डीएम ने सुनीं शिकायतें, संबंधित थाना प्रभारी को निस्तारण के लिए दिए निर्देश
हाथरस जंक्शन थाने में शनिवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग एसपी ,डीएम ने जनसुनवाई से पहले थाने में मिशन शक्ति डेस्क के साथ थाने का निरीक्षण किया इस दौरान जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायत पर अमल करते हुए मौके पर ही कई शिकायतो का निस्तारण किया गया एवं राजस्व से संबंधित शिकायतों के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को एवं थाना प्रभारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया है!