औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
आदेश पुत्र रुप सिंह कुशवाह निवासी फरीदपुर ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गांव में बैठे हुए थे तभी गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा उसकी मारपीट कर दी गई जिससे वह चोटिल हो गया है। परिजनों के द्वारा उसे औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।