समस्तीपुर: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने ठप की OPD सेवा, मरीज परेशान
समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल के कार्यरत डॉक्टर ने बंगाल में पीजी के स्टूडेंट के साथ रेप एवं मर्डर की घटना को लेकर ओपीडी सेवा को बंद कर दिया है।इस दौरान ओपीडी आने वाले मरीज काफी परेशान रहे। मरीजों ने बताया कि पहले सूचना नहीं दी गई। अचानक ओपीडी सेवा को बंद कर दिए जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।