मोकामा: मोकामा के नौरंगा जलालपुर गोलीबारी मामले में सोनू मोनू के घर पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया
Mokameh, Patna | Feb 13, 2025 मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह समर्थक एवं सोनू मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पंचमहला थाना की पुलिस ने सोनू- मोनू के घर पर इश्तिहार चिपकाए। पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेने के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि 22 जनवरी को अनंत सिंह समर्थक एवं सोनू- मोनू गैंग के बीच नौरंगा जलालपुर गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।