रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई में डेढ़ सौ लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद, आरोपी फरार
Ramgarh, Alwar | Apr 1, 2026 अलवर जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में मंगलवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को दोपहर एक बजे थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामगढ़ रेलवे फाटक के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति बाइक पर अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है