बलरामपुर: चौकी मथुरा बाजार में पीस कमेटी की बैठक, क्षेत्राधिकारी ने दिए दिशा निर्देश
क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री द्वारा त्योहार शारदीय नवरात्रि/दुर्गापूजा को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत दोपहर बाद चौकी मथुरा बाजार में पीस कमेटी की बैठक की। थाना क्षेत्र के सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वो पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा।