पटना ग्रामीण: भूतनाथ रोड स्थित राजद नेता के घर लाखों की हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित राष्ट्रीय जनता दल के नेता देवेंद्र प्रताप सिंह के घर चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़ कर एक लाख रुपये कैश के साथ दो सोने का झुमका, दो सीकरी, दो अंगूठी, दो बाली ,दो नथनी ,एक मंगलसूत्र एक हार, चांदी का एक कटोरी ,दो पायल सोने का एक लॉकेट जिसकी कीमत लाखों रुपए है.