अररिया: शिवपुरी में पैनारोमा सिटी के कार्यालय में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने की रेड, जांच में जुटे अधिकारी
Araria, Araria | Feb 10, 2026 अररिया शहर के शिवपुरी स्थित पैनारोमा सिटी के कार्यालय में पटना से आई इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के द्वारा रेड जारी है. बता दे की पैनारोमा सिटी के पूर्णिया अररिया और सुपौल जिले में स्थित विभिन्न प्रोजेक्ट के कार्यालय में पटना से आई इनकम टैक्स से विभाग की टीम के द्वारा लगातार कागजातों की जांच की जा रही है.