मुसाबनी के सोनागाढ़ा जंगल में अचानक आग लगने से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेडऔर दामोदर घाटी निगम का विद्युत शक्ति उपकेंद्र जलने से बाल- बाल बच गया। घाटशिला थाना और आइसीसी की दमकल मंगायी गयी। इसके बाद विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लगी आग पर काबू पाया जा सका। यह जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को दी गई।