बूंदी: सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल में तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला कलक्टर ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
Bundi, Bundi | Aug 12, 2024 आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए सोमवार को जिलेभर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ।जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।