गुड़ामालानी: बाड़मेर में राज्य-वृक्ष खेजड़ी से भरे ट्रक-पिकअप जब्त, 20 टन गीली लकड़ी बरामद, दो ड्राइवरों को किया गिरफ्तार
बाड़मेर जिले की वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी कटाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खेजड़ी की लकड़ियों से भरे ट्रक और पिकअप को जब्त किया है। इन दोनों में करीब 20 टन लकड़ी भरी है। इसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी की गई है।क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीराम विश्नोई ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया- वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।