परिहार: परिहार में बाढ़ का कहर, खैरवा में घर ढहने से प्रसूता की हुई मौत
परिहार प्रखंड के खैरबा मलाही पंचायत के मुसहरी टोला में बाढ़ के पानी से कई घर ढह गए। मलबे में दबकर 25 वर्षीय प्रसूता अनिता देवी की मौत हो गई, जबकि दस दिन का नवजात शिशु सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व समाजसेवी महेंद्र सिंह यादव और सरिता यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोग तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं