चूरू: चूरू लोहिया कॉलेज में फिर से सुनाई देगी घुंघरुओं की झंकार, शिंजिनी युवक-युवतियों को नृत्य कला के सिखाएंगी गुर
Churu, Churu | Jul 20, 2024 शास्त्रीय संगीत और कत्थक की फनकार रही चूरू की धरती पर एक फिर से घुंघरुओं की झंकार सुनाई देगी। पद्मभूषण बिरजू महाराज की नवासी शिंजिनी चूरू के लोहिया कॉलेज में अचंल के युवक-युवतियों को नृत्य कला के गुर सीखाएंगी। वहीं जाने माने चित्रकार संजीव गोगई चित्रकला का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान 25 जुलाई तक युवक-युवतियां शास्त्रीय संगीत, नृत्य व चित्रकला के गुर सीखेंगे।