चूरू: दादाबाड़ी में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निशाने पर रही कांग्रेस
Churu, Churu | Jul 20, 2024 चूरू शहर के दादाबाड़ी में शनिवार को भाजपा जिला कार्य समिति का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली शिकस्त पर मंथन किया गया तथा आगामी पालिका व पंचायतराज चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा के इस सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत मौजूद रहे।