रामपुर: ख़बड़िया गाँव की महिला ने घर में रखा ज़हरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर महिला जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jan 7, 2025 खबड़िया गांव की एक महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया है। महिला की हालत बिगड़ने पर महिला के परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए हैं। महिला का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घटना मंगलवार की दोपहर 3:00 की बताई जा रही है घटना की फौरन बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल में लेकर आए है। डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है।