रामपुर: ग्राम गंगापुर कदीम में 2 मोटरसाइकिलों की आपस में हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Jan 7, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद गेट के काशीराम कॉलोनी निवासी सूरज अपने मित्र सुमित के साथ मोटरसाइकिल पर उसके गाँव शिमलिया जा रहा था। ग्राम गंगापुर कदीम में मोटरसाइकिल पर संजीव और वाजिद खड़े हुए थे। बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।