पलेरा: ग्राम इटायली में अवैध शराब विक्रय करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब का विक्रय करने वालों पर लगातार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर मुखबिर की सूचना पर ग्राम इटायली में अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपी रामलाल पुत्र गजई अहिरवार उम्र 59 वर्ष के पास से 18 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए। वहीं आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।