पुनपुन: पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर पुनपुन नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर एक ट्रैक्टर नदी में गिरा, चालक की हुई मौत
Punpun, Patna | Jun 11, 2025 पटना गया मुख्य सड़क स्थित पुनपुन नदी का रेलिंग तोड़कर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नदी में 70 फीट नीचे जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक 55 वर्षीय दीदारगंज थाना के कोठियों गांव निवासी रामेश्वर पासवान का पुत्र अशोक पासवान की घटना स्थल पर मौत हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।