उलीडीह के चर्चित प्रदीप साहू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ और खून से सने जले कपड़े बरामद करने के साथ-साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार का शुक्रवार को 5:00 न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी चल रही है।