गायघाट: गायघाट समेत अन्य थाना क्षेत्रों में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट बेनीबाद थाना क्षेत्र में रविवार शाम पांच बजे में मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। विभिन्न जगहों पर तजिया मिलान के दौरान युवाओं ने कई प्रकार का करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चौक पर 6 जगहों से आए तजिया का मिलान किया गया