फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को “नारी स्वाभिमान दिवस” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता और जागरूकता को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सेविकाओं के योग एवं व्यायाम सत्र से हुई।