शिकोहाबाद: 62 सीसीटीवी कैमरों की डिजिटल घेराबंदी में शिकोहाबाद, अब हर हलचल पर पुलिस की नजर, थाना प्रभारी की अनूठी पहल
शिकोहाबाद नगर में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए थाना प्रभारी अनुज कुमार राना ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने निजी संसाधनों और व्यक्तिगत प्रयासों से क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील पॉइंटों पर 62 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से अब पूरे शहर की 24 घंटे 'डिजिटल' निगरानी की जा रही है।