कोंडागांव: कोंडागांव में दीवान परिवार के शादी समारोह में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा- रेलानाचा हमारी आदिवासी संस्कृति की पहचान
कोंडागांव में शादी के मौसम के बीच पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। आज सोमवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका के पूर्व पार्षद श्रीमती शकुंतला दीवान के बेटे के हल्दी समारोह में शामिल होकर मोहन मरकाम कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रेला नाचा करते नजर आए। तेल-हल्दी कार्यक्रम में उनकी सादगी और देशी अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा