करैरा-रेस्ट हाउस के सामने फल व सब्जी ठेले वाले लतीफ खान ने ईमानदारी का परिचय दिया।जानकारी के अनुसार बता दें कि शनिवार रात 9 बजे के लगभग एक मनपुरा गांव के मजरा नवलपुरा निवासी जीतेंद्र लोधी पुत्र राम सिंह लोधी का पर्स छूट गया था जो सब्जी लेने आया और पर्स छोडकर चला गया,पर्स में आधार कार्ड सहित नगदी 50 हजार रू थे फल व सब्जी ठेले वाले लतीफ खान ने पर्स लौटाया।