मनावर में रंगपंचमी की धूम: डोल के साथ निकली गेर, डीजे पर झूमे युवा।मनावर में रविवार दोपहर 3:00 तक रंगपंचमी का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा दोपहर में शहर के प्रमुख मार्गों पर डोल के साथ गेर निकाली गई, जिसमें फायर फाइटर से पानी की बौछारें कर लोगों ने रंगों का आनंद लिया।