लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा और लियो क्लब ऑफ भुरकुंडा के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक सप्ताह की भांति इस शनिवार को भी 2 बजे भुरकुंडा के पटेलनगर सयाल मोड़ स्थित मां शीतला देवी मंदिर में नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत भव्य भंडारा का आयोजन किया। सर्वप्रथम पूरे विधि-विधान एवं मंत्र उच्चारण के बीच पूजार्चना के साथ मां को भोग चढ़ाया गया।