फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 32वें माइलस्टोन पर ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 32 वे माइलस्टोन पर श्रावस्ती से नई दिल्ली जा रही एक कार में बैठे कुछ लोगों ने लघुशंका के लिए कार को रोका। इसी बीच पीछे से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी । जिसके चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया । घटना में चार लोग घायल हो गए थे।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।