कानपुर: पनकी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
पनकी के गंभीरपुर में रहने वाले 25 वर्षीय विशाल राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने जानकारी दी आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है ।मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है ।पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।