मोहम्मदगंज: दंगवार ओपी पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की, 200 किलो जावा महुआ और अन्य उपकरण नष्ट किए
झारखंड विधान सभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर हुसैनाबाद पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार की देर शाम 07 बजे दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोटनिया व शेखपुरा गांव में अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान करीब 200 kg जावा महुआ ,देशी शराब बनाने वाले उपकरण,शराब रखने वाला डब्बा पाया गया।