हरदा: ज़िले में 5 हज़ार छात्रों को मिलने वाली साइकिलें बारिश में भीग रही, DEO ने कहा- लिस्ट मिलते ही बांटेंगे
Harda, Harda | Jul 6, 2025 हरदा में 6वीं और 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क साइकिल खुले में पड़ी हैं। महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल में 500 से ज्यादा साइकिल बारिश में भीग रही हैं। शिक्षा विभाग और ठेकेदार के बीच रस्साकशी के कारण एक महीने से ये स्थिति बनी हुई है। इससे साइकिलों पर जंग लगने का खतरा पैदा हो गया है।