आरा: बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे पिता को बगवा क्रॉसिंग के समीप ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 30, 2025 बगवा क्रॉसिंग के समीप पर नियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया गया कि मृतक अपनी बेटी के शादी के लिए अपने पुत्र के साथ लड़का देखने बाइक से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक में रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।