बेगूसराय: जिले में बुधवार को शाम 7 बजे 10 मिनट का होगा ब्लैकआउट, युद्ध की स्थिति में आम लोगों को बचाने का है लक्ष्य
7 मई को शाम 7:00 से 7:10 तक जिले में बिजली बाधित रहेगी. इस दौरान ब्लैक आउट रहेगा. साथ ही बेगूसराय शहरी क्षेत्र एवं बरौनी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. यह बातें मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे कारगिल भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में बेगूसराय जिला ऐसा है.