झांसी: जिला अस्पताल झांसी में बच्चा वार्ड के बेड पर आराम फरमाते कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jan 4, 2025 झांसी के जिला अस्पताल में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां रात के समय में जिला अस्पताल के बच्चा वॉर्ड में कर्मचारी नदारद रहते हैं, जहां कोई भी डॉक्टर मौजुद नहीं रहता है। वही बच्चा वार्ड में खाली पड़े बेड पर आवारा कुत्ता आराम फरमाता हुआ नजर आया। जिसका किसी तीमारदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो चर्चा का विषय बना है।।