पूर्वांचल की प्रसिद्ध पौराणिक तपोस्थली गोविंद साहब में मुख्य स्नान पर्व पर रविवार शाम 6 बजे तक अव्यवस्थाओं के मध्य लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गोविंद सरोवर में आस्था की डुबकी लगायी। इसके बाद हाथ में कच्ची खिचड़ी लेकर समाधि पर मत्था टेका और मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।यानी अव्यवस्था की डगर पर आहिस्ता आहिस्ता आस्था के कदम चलने को विवश रहे।