कैरो के नगजुआ रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ईरगांव स्टेशन से लौट रही मेमू ट्रेन नगजुआ रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्टेशन से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक अधेड़ व्यक्ति अचानक रेलवे पटरी पर आ गया।