आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रोहूवार बैदौली में शुक्रवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे । कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया जबकि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । वही मंत्री ओमप्रकाश राजभर मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने पंचायत चुनाव सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवालों के जवाब दिए ।