चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम झारा बगैचा टोला में खेत में करंट लगने से महिला की मौत
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झारा बगैचा टोला निवासी एक 45 वर्षीय महिला की खेत में लगी फेसिंग बिजली तार के चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला को जैसे ही करंट लगा तो उसकी बेटी द्वारा शोर-शराबा किया गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर मौके से पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।